बड़वाह / श्री नामदेव समाज सामूहिक विवाह समिति के तत्वाधान में श्री नामदेव समाज सामूहिक विवाह आयोजन एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 06 फरवरी शुक्रवार को कान्हा गार्डन रोशन परिसर मेला ग्राउंड के सामने इंदौर रोड कसरावद में किया जाएगा।
*6 वर वधु जोड़ा वैवाहिक बंधन में बंधेगे*
विवाह समिति अध्यक्ष नरेंद्र नामदेव उपाध्यक्ष मनीष मंडवाल सुनील नामदेव ने बताया कि इस बार 6 वर वधु जोड़ो का वैवाहिक बंधन में 6 फरवरी शुक्रवार को बंधेगे । सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही है। सम्मेलन को सफल आयोजन के लिए गुरुवार को बड़वाह सनावद में नामदेव समाज के लोगों आमंत्रण कार्ड वितरित किए जा रहे वहीं सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया गया।

