

बड़वाह / राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन संगम संगठन क्रिकेट क्लब सिरलाय एव अखिल भारतीय क्षत्रिय सरगरा महासभा युवा समाज बड़वाह जिलाध्यक्ष विजय सागर के संयुक्त तत्वाधन मे 23 जनवरी से 27 जनवरी तक 5 दिवसीय टी 10 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शुरू हो गया है। इस टूर्नामेंट में प्रथम राशि 21 हजार रुपए दूसरी राशि 11 हजार रुपए की इनामी राशि रखी गई है।आयोजक समिति जितेंद्र कैथवास, प्यारेलाल बोरासी, आकाश कैथवास से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस टूर्नामेंट में 30 से अधिक टीमों के प्रवेश लेने की उम्मीद है। टीमों को प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। भाग लेने की अंतिम तिथि 22 जनवरी तय की गई है। नॉक आउट आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कोई भी टीम भाग ले सकती है। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। टूर्नामेंट के प्रथम पुरुस्कार विजय सागर के द्वारा विजेता टीम को 21 हजार एवं 51 सौ रुपए की शिल्ड और उपविजेता टीम जितेंद्र कैथवास को 11 हजार रुपए की राशि के साथ मैंन ऑफ द मैच कुबरेश्वर धाम समिति सिरलाय एवं सोनावाई माध्यमिक विद्यालय के द्वारा मेन आफ द सीरीज बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार चेतन मंडलोई, बेस्ट बॉलर शुभम जायसवाल, बेस्ट क्षेत्र रक्षक अजय जायसवाल के द्वारा खिलाड़ियों ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। आयोजन समिति के मनीष पटेल, आशीष जेठिया, वीरेंद्र यादव, राजू राठौड़, सूरज पटेल, अमन कैथवास, चेतन पटेल ने बताया कि टूर्नामेंट में महेश्वर सनावद इंदौर बड़वाह सनावद बलवाड़ा सहित अन्य क्षेत्रों की टीम के द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लिया जाएगा।

