

सिवनी मालवा / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित अभियान ग्रामोदय से अभ्युदय योजना के अंतर्गत शुक्रवार दिनांक 23/01/2026 को नवांकुर संस्था लक्ष्मी समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में ग्राम भैरौपुर में अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मी कल्याण सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुगना लोवंशी द्वारा अपने सुविचार के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए परामर्शदाता श्यामा रघुवंशी ने शपथ दिलाई तथा श्रीमती सुगना लोवंशी ने स्वच्छता के लिए शपथ दिलवाई और ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम को विकासशील से विकसित ग्राम बनाने हेतु सामूहिक संकल्प लिया गया। यह संकल्प लक्ष्मी समाज कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुगना लवांशी द्वारा उपस्थित ग्रामीणों, स्वयंसेवकों एवं समिति सदस्यों को दिलाया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता से ही ग्राम का समग्र विकास संभव है। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, जन अभियान परिषद से जुड़े कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीणजन एवं युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर ग्राम को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। श्री लक्ष्मी कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुगना लवंशी ने ग्रामीणों को बताया कि किस तरह गांव को स्वच्छ सुंदर और समृद्ध बनाया जा सकता है विस्तार से इस विषय पर उन्होंने अपने विचार रखे
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश समाज तक पहुँचा। साथ ही स्वदेशी उत्पादों उत्पादों को अपनाने के लिए सभी ने संकल्प लिया! इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी, लक्ष्मी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्रीमती सुगना लोवंशी, प्रदेश किसान संघ अध्यक्ष संतोष पटवारे, जन अभियान परिषद से सेक्टर 5 से श्यामा रघुवंशी, प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण उपाध्यक्ष, सचिव गुलाब सिंह, अर्जुन सिंह समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं विद्यालय स्टाफ एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , सहायिका समस्त आंगनबाड़ी स्टाफ एवं अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित रहे साथ ही ग्राम पंचायत भैरोपुर में आनंद उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एसडीएम जनपद प्रतिनिधि सत्यनारायण लौवंशी द्वारा कार्यक्रम संपन्न किया गया।

