


नर्मदापुरम / जनप्रतिनिधि एवम पूर्व वार्ड अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता तोमर और समाजसेवी डॉ.मयंक तोमर गिन्नी कंपाउंड स्थित वार्ड 16 आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक न 56 पहुंचे और पोषण सप्ताह मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत में श्रीमती प्रेमलता तोमर द्वारा मां सरस्वती का पूजन, द्वीप प्रज्जुलन और माल्यार्पण से किया गया।सरस्वती पूजन के बाद श्रीमती तोमर ने छोटे बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और फिर पोषण सप्ताह के उपलक्ष्य में बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। डॉ. मयंक तोमर ने कहा कि कॉलोनी वासियों के सहयोग से ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सुपरवाइजर कविता सैनी, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर कीर्ति उपाध्याय, अर्चना राजपूत, संगीता गोहला, ज्योति यदुवंशी, शोभा माचिया, आरती मीना, संजू गोहला, संगीता चौकसे और रजनी मालवीय आदि मौजूद रहे, सुपरवाइजर कविता सैनी ने अतिथियों प्रेमलता तोमर और डॉ. मयंक तोमर को ऐसे उत्साहवर्धक कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया।

