नर्मदापुरम / भारतीय रेडक्रॉस समिति नर्मदापुरम के अध्यक्ष एवं कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा के निर्देश एवं अरुण शर्मा चेयरमैन के मार्ग दर्शन में डॉ. राजेश माहेश्वरी, डॉ. हर्षल काबरे सचिव एवं जिला प्रबंध समिति के सहयोग से स्वस्थ नागरिक बेहतर कार्य क्षमता बेहतर अर्थव्यवस्था कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा। जिसमें बी पी शुगर, हाइट वेट, बी आई एम के परीक्षण किया कर शारीरिक स्वस्थ की जानकारी जागरूकता के उद्देश्य से स्वस्थ परीक्षण शिविर का नियमित आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम कलेक्टर के द्वारा 8 जनवरी 26 को किया जो निरंतर जारी है। जिसके अंतर्गत एस एन जी एवं पं. रामलाल शर्मा स्मृति स्कूल नर्मदापुरम में स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षक शिक्षिकाओं एवं स्टॉफ ने उत्साहित होकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिला रेडक्रॉस की इस पहल की सहराना कि जा रही है, परीक्षण उपरान्त बेहतर जीवन जीने के लिए चिकित्सकों ने जानकारी देकर जागरूक किया। शिविर में 68 व्यक्तियों का स्वास्थ परीक्षण किया गया। अभी 8 शिविर आयोजित किये गए हैं, जिसमें 460 लोगों का परीक्षण किया जा चुका है। आगे भी शिविर निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिसमे जिला स्तर के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाने का लक्ष्य है। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी प्रबन्ध समिति नर्मदापुरम के चेयरमैन अरुण शर्मा, डॉ. हर्षल काबरे सचिव, डॉ. आर माहेश्वरी , गौरव सेठ, उदित द्विवेदी, अनिल अग्रवाल, नीरजा फौजदार, अमीन राईन एवं एस एन जी स्कूल से जय वर्मा सहित एवं परीक्षण पैरा मेडिकल टीम में शेरसिंह बड़कुर, योगेश गोस्वामी, वंदना यादव, तनिषा, अनामिका यादव, संजना, प्रीति आदि उपस्थित रहे।

