
नर्मदापुरम / सी वी रमन बी एड कालेज आई टी आई में बसंत महोत्सव का आयोजन मां सरस्वती की पूजा अर्चना मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सी. वी.रमन कालेज आई टी आई नर्मदापुरम की डायरेक्टर डॉ. श्रीमती रागनी विवेक भदौरिया ने मां वीणा पाणी सरस्वती की पूजा अर्चना, दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बी एड प्रभारी प्राचार्य डॉ. नारायण दास कुशवाहा, आई टी आई प्राचार्य राजेश पचलानिया, डॉ. हरिओम दीक्षित, श्रीमती रोहनी शर्मा, डॉ. नीतू पठारिया, आई टी आई प्रशिक्षक अभिषेक कोटवाला, श्रीकांत चौधरी, संतोष ठाकुर, विकास यादव, हिमांशु भटनागर बीएड, आई टी आई स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम के समापन पर महाआरती के पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया।

