



नर्मदापुरम / बसंत पंचमी पर विद्या, बुद्धि , कला और संगीत की देवी सरस्वती की पूजा पाठ हुई। बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की मंदिरों, कार्यालयों और स्कूलों में पूजा अर्चना की गई। सरस्वती के प्रकटोत्सव उत्सव का पावन पर्व पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शिव योग और महा सिद्धि योग बने। विद्या की देवी का जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। संस्थाओं और कार्यालय में कलमकारों ने मां की पूजा की पुष्पांजलि दी और फिर प्रसाद का वितरण किया। सभी स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
*कलमकारों ने संस्थाओं और कार्यालयों में की मां की पूजन*
शहर के पत्रकार भवन में नर्मदा अंचल पत्रकार के पदाधिकारी सहित अनेक पत्रकारों और समाजसेवियों ने सरस्वती की विधिवत् पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरण कर आशीर्वाद लिया। वही आईसीसी मॉल में भी कलमकारों ने मां सरस्वती की पूजा पाठ की इसके साथ ही चौहान निवास में भी मां सरस्वती की पूजा हुई। वहीं शहर के अनेक स्थानों पर मां की आराधना कर प्रसाद वितरण किया गया।

