इटारसी / शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र 82 में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती जी की पूजन की गई। ललित खट्टर द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में मां सरस्वती जी की प्रतिमा भेंट की गई पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सूरजगंज इटारसी के प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार द्वारा उपस्थित 21 बच्चों को कलर पेन वितरण किये गये। अटल बाल पालक श्रीमती सरला लोट द्वारा बच्चों को गिफ्ट वितरण किये गये। श्रीमती प्रीति मेहरा द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया। श्रीमती सुषमा राजपूत द्वारा उपस्थित सभी हितग्राहीयो को स्वल्पाहार कराया गया। विशेष अतिथि के रूप में ललित खट्टर, महेश कुमार रायकवार, श्रीमती सरला लोट, अरविंद चौरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दीपा पारशर, सहायिका श्रीमती सरोज मेहरा उपस्थित रही। महेश कुमार रायकवार द्वारा बच्चों को गायत्री मंत्र सिखाया गया।

