
नर्मदापुरम / पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल ग्वालटोली में बसंत पंचमी का पावन पर्व श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के विधिवत पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी यादव रहीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, नृत्य, गायन एवं काव्य पाठ की सुंदर एवं मनोहारी प्रस्तुतियाँ दी गईं। जिनकी उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने सराहना की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आशा मंडले ने मुख्य अतिथि, अतिथिगण, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती श्रद्धा गौर द्वारा किया गया। इस प्रकार का आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करता है।

