


नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर नर्मदा पुरम जिले के ग्राम कामती पहुंचे । जहां पर उपस्थित ग्राम वासियों के साथ उन्होंने संवाद किया। साथ ही ग्राम वासियों के साथ भोजन भी ग्रहण किया एवं दो ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नर्मदा पुरम जिले के अनेक वरिष्ठ नेता गण उपस्थित थे। जिसमें प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, सोहागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुधीर ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सेन, पुष्पराज पटेल, संतोष मालवीय, अमिताभ तिवारी, जिला कांग्रेस संगठक मधुसूदन यादव, सोहागपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत जैसवाल, मंजेश पटेल, राजा पलिया आनंद पलिया प्रशांत दीक्षित अजय सिंह, सुरेखा शाह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमृत बिंदु डेरिया, माखन नगर पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र मुरारिया, कांग्रेस नेता अरुण तिवारी, आजाद सिंह, अर्पित तिवारी, अतुल तिवारी , अजय सिंह घनश्याम कीर आदि कांग्रेसजन एवं आदिवासी महिलाएं भारी संख्या में उपस्थित थी। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

