
माखननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति माखननगर ने ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत हाई स्कूल गूजरवाड़ा में आनंद उत्सव मनाया सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन किया गया। तत्पश्चात दौड़ प्रतियोगिता, क्रिकेट प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ एवं अन्य विधाएं बच्चों द्वारा की गई और बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। आनंद उत्सव में रजौन, आंखमऊ, काजलखेड़ी एवं गूजरवाड़ा के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रताप सिंह यादव सरपंच, भगवानदास यादव जनपदसदस्य, रवि शंकर पलोहिया प्राचार्य, गुलाबदास यादव सचिव, नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति माखननगर प्रमुख नीतिराजसिंह यादव, सतीश यादव, विनोद यादव, तेजराम यादव एवं विद्यार्थी तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्य उपस्थित रहे।

