
नर्मदापुरम / पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा माँ सरस्वती की वंदना एवं आरती के साथ किया गया, जिसके पश्चात बसंत पंचमी का उत्सव श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें सरस्वती वंदना, समूह नृत्य, एकल नृत्य, कविता पाठ, गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित डॉ. महेश्वरी, विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष अरुण शर्मा एवं विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती निशा चौबे ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया तथा विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को माँ सरस्वती के आदर्शों को अपनाकर ज्ञान, संस्कार एवं अनुशासन के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

