इटारसी / कल दिनांक 24/01/2026 दिन शनिवार को न्यास उपकेंद्र, LKG उपकेंद्र और बूढ़ी माता उपकेंद्र से संचालित सभी 11 केवी फ़ीडरों की विद्युत सप्लाई प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33 केवी इंडस्ट्रियल फीडर न्यास उपकेंद्र में पीटी रखने और उसे सर्किट में लेने के कारण बंद रहेगी और पीपल मोहल्ला उपकेंद्र से संचालित सभी 11केवी फीडर की सप्लाई दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपकेंद्र में न्यू वीसीबी और सीटी रखने के कारण बंद रहेंगे।
*प्रभावित क्षेत्र*
फीडर से संबंधित समस्त क्षेत्र । कार्य के दौरान समय को घटाया बढ़ाया भी जा सकता है। घर की लाइट हेतु टोल फ्री नंबर 1912 का ही उपयोग करे।

