

नर्मदापुरम / समाजसेवी नीरजा फौजदार ने बताया कि लगभग 25 वर्षों से हमारी सभी संस्थाएं मिलकर मॉं नर्मदा जयंती पर मॉं नर्मदा में आटे के दीपक ही विसर्जित करते है ताकि मॉं नर्मदा जी में प्रदूषण ना हो ओर जल में रहने वाले सभी जीवों को भोजन उपलब्ध हो सके. यह कार्य हम सब करते थे अपने ही हॉंथो से दीपक का निर्माण करते थे। पर लगभग 5 वर्षों से दीपक बनाने का कार्य डॉं. ऐनीविशेंट मानसिक निशक्त के सहयोग से तैयार किये जा रहा है। दीपक का विसर्जन तो करेगें साथ ही साथ घाट पर श्रद्धालुओं को निशुल्क प्रदान करेगें ताकि वह भी आटे के ही दीपक विसर्जन करें। शुक्रवार को स्कूल पहुंच कर सभी ने दिए लिये ताकि उन्हें घाट पर लेकर पहुंचे। आयोजन में मॉं नर्मदा को प्रदूषण से रक्षा के लिये सतत कार्य करने वाली नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति नीतू यादव, मॉं नर्मदा सहयोग संस्था की संरक्षक एवं डॉं. ऐनीविसेंट स्कूल की प्रीसिपल श्रीमति आरती दत्ता, संरक्षक श्रीमति सफलता तिबारी, अध्यक्ष नीरजा फौजदार, रामगोपाल चौबे, आर एस चौहान, अशोक श्रीवास्तव, नौरेन दास, रीतेश दत्ता, उषा अग्रवाल, ममता कुशवाहा, विपासा दास दत्ता, सिकरवार, सुनीता गौर, रजनीश वरमैया, कल्पना वरमैया, अनिभा वरमैया, सुलता दत्ता, कला बाई, आननंदनी दत्ता के साथ स्कूल के सभी बच्चे भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर मॉं नर्मदा के नारे लगाये एवं मॉं नर्मदा के संरक्षण हेतु शपथ ली।

