

नर्मदापुरम / दिनांक 22/01/2026 को डाँयल 112 एफआरव्ही पर इवेंट प्राप्त हुआ एक छोटी बच्ची उम्र करीब 08 वर्ष की महिमा नगर नर्मदापुरम में अकेली घूम रही है । सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना कोतवाली नर्मदापुरम का पुलिस स्टाँफ महिमा नगर नर्मदापुरम पहुचा। जहाँ से बालिका स्वाती उम्र 8 वर्ष को साथ लेकर बालिका के परिजनो की तलाश नर्मदापुरम में अलग अलग स्थानो पर किया, जो रेल्वे स्टेशन के पास उक्त बालिका के परिजन पिता दुबे कुमार पिता महालाल पंवार उम्र 30 साल निवासी महुआढाना थाना सिवनी मालवा एवं माँ कोमलबाई पति दुबेकुमार पंवार उम्र 27 साल उनकी बालिका को ढूंढते हुये मिले । जिन्होने पूछताछ पर बताया कि आज दिनांक 22/01/26 को दिन करीब 01.30 बजे हम सभी लोग रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म पर खाना खा रहे थे तभी हमारी बेटी स्वाति जो मानसिक रूप से कमजोर है कही चली गई थी यह बताया। बाद बालिका स्वाती उम्र 8 वर्ष को उनके परिजन पिता दुबे कुमार एवं माँ कोमलबाई पंवार को सकुशल सुपुर्द किया गया ।

