
नर्मदापुरम / महिला बाल विकास नर्मदापुरम शहरी के सेक्टर 1 में गर्ल्स स्कूल में बालिकाओं के साथ बालिका दिवस मनाया गया। इसी तारतम्य में किशोर बोर्ड न्याय की सदस्य श्रीमती श्वेता चौबे भी उपस्थित रही। उन्होंने बच्चियों को महिलाओं एवं बच्चियों पर हो रहे अपराधों के बारे में जानकारी दी एवं बाल विवाह को रोकथाम हेतु उनकी लड़के व लड़कियों की वास्तविक उम्र क्या होना चाहिए आदि बातों पर चर्चा की। उनके अधिकारों, उनकी सुरक्षा, उनके जीवन के विकास के चरणों, पॉक्सो एक्ट के बारे में, अच्छी और बुरे में कैसे पहचान करना आदि बातों पर विस्तृत चर्चा की एवं संवाद किया गया। बच्चियों ने भी संवाद में शामिल होकर अपनी बात रखी और संवाद का हिस्सा बनकर उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता पटवा मिश्रा, किशोर बोर्ड न्यायालय से आई सदस्य श्रीमती श्वेता चौबे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सरिता तिलोंटिया, श्रीमती आरती तोमर, श्रीमती पूर्णिमा जोशी एवं विद्यालय की समस्त छात्राएं उपस्थित रहे।

