

नर्मदापुरम / शहर के समीपस्थ ग्राम डोलरिया में संतोषी बाई राजपूत पति. स्व. शैतान सिंह राजपूत फुरसत मोहल्ला ने आरोपियों द्वारा
धमकी देने और अब तक उन पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी गांव में ही रहने वाले हैं जो अब तक अरेस्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस की मिली भगत से इनकार नहीं किया जा सकता। संतोषी बाई ने बताया कि 12 दिसंबर को उनकी पुत्री पूजा राजपूत अपने प्लाट की सफाई कर रही थी उसी समय पड़ोसी सुरेन्द्र राजपूत, मोना राजपूत एवं कला बाई राजपूत द्वारा उनकी पुत्री के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, गाली गलौज कर झूमाझटकी। डोलरिया में थाना स्तर पर मेरी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पड़ोसियों द्वारा मेरी पुत्री को जान से मारने की धमकी दी गई। आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाला गया तथा तलवार से हमला किया गया। घटना में प्रयुक्त तलवार थाना में जप्त की गई है, किंतु जिस व्यक्ति ने तलवार से हमला किया, उसके विरूद्ध अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। अन्य पड़ोसी शुभम के साथ सुरेन्द्र राजपूत ने मिलकर मेरे प्लाट पर कार्य कर रहे मजदूर सुरेश हरिजन एवं राम को धमकाया एवं जान से मारने की धमकी दी। विवाद और न बढे इस उद्देश्य से मेरी पुत्री ने 112 पर काल किया जिस पर पुलिस वाहन मौके पर आया और पड़ोसियों को समझाइश दी गई। 16 दिसंबर को हमारे ऊपर डंडों और हाथों से हमला किया गया। जान से मारने की धमकी दी और चले गये । सभी घटनाओं की बार बार थानो डोलरिया में सूचना दी गई हर बार कार्यवाही की अपेक्षा की गई पुलिस ने घटना के बाद हम मां बेटी की हालात भी देखी पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। आरोपियों के हौंसले बुलंद हो रहे है। संतोषी बाई का कहना है कि वह कहते है हम पैसा दे रहे है हमारा कुछ नहीं होगा। मां बेटी की स्थिति को देखते हुए तुरंत कार्यवाही करने व हमे न्याय दिलाया जाए।
कार्यवाही की मांग….
पुलिस ने मोना, कला और सुरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। रामपाल राजपूत की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और खुलेआम घूम रहे हैं । इसको लेकर एसपी से कार्रवाई की मांग की है।

