
नर्मदापुरम / गुरुवार को माथुर वैश्य समाज नर्मदापुरम का वार्षिक मिलन समारोह स्थानीय नर्मदा ऊपवन राम नगर मेँ शाखासभा और महिला मंडल दोनों का संयुक्त प्रयास से सम्पन्न हुआ। जिसमें समाज के सभी महिलाओ पुरुषो ने परिवार के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ ईश वंदना से हुआ और श्रीमती नम्रता गुप्ता ने गणेश वंदना की प्रस्तुति अपने शानदार नृत्य के साथ दी। फिर दिन भर फनी गेम मस्ती नाश्ता और खाना चाय के साथ चलता रहा। इस प्रोग्राम मेँ भोपाल से माथुर वैश्य समाज के शाखा सभा और महिला मंडल को भी बुलाया था, उनकी भी कार्यक्रम मेँ भागेदारी रही। उन सभी मेहमानों का स्वागत शाखा सभा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, सचिव गोपाल गुप्ता और महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेखा गोपाल गुप्ता और सचिव श्रीमती अनीता कपिल गुप्ता ने शॉल और माला पहनना कर सभी को डायरी और हमारे आराध्य बलदाऊ की तस्वीर भेट स्वरुप दी गई और अथितियों ने भी सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। गेम मेँ जितने वाले सभी प्रतियोगी जिसमें बच्चो मेँ विराज, विवान और आरना को पुरुष वर्ग मेँ दीपक, अमित, विकास, सोहम, ओमप्रकाश, समीर और महिलाओ मेँ सौम्या. श्रीमती मोहिनी श्रीमति प्रवीना को को पुरुष्कार प्रदान किये। तत्पश्चात सभी ने सम्मिलित हाउजी का आनंद लिया फिर शाम की चाय के साथ 6 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ।

