नर्मदापुरम / दिनांक 22 जनवरी 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोलरिया में ग्राम पंचायत डोलरिया के सौजन्य से “आनंद उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय माध्यमिक शाला बैहराखेड़ी, शासकीय माध्यमिक शाला डोलरिया एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोलरिया के छात्र-छात्राओं ने खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलकूद के अंतर्गत चम्मच दौड़, बोरा दौड़, 100 मीटर की दौड़, लंबी कूद तथा रस्साकसी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रांतो को दर्शाते हुए नृत्य शैली की प्रस्तुति माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य जनप्रतिनिधि के रूप में श्रीमती शीला साहू सरपंच ग्राम डोलरिया, सत्यनारायण परिहार मंडल उपाध्यक्ष,भा.ज.पा, शैलेंद्र सिंह राजपूत उपसरपंच प्रतिनिधि, श्रीमती आरती राजपूत किसान संघ सदस्य उपस्थित रहे तथा सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक मुकेश शुक्ला द्वारा किया गया।

