
माखननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम ने ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश के ग्राम विकास पखवाड़ा के अंतर्गत, सेक्टर क्रमांक 04 में सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वावलंबन एवं स्वदेशी, शिक्षा एवं संस्कार नशामुक्त समाज, गौ संरक्षण आदि अनेक विषयों को लेकर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम संचालित कर रहा है। इसी क्रम में संस्था ने सेक्टर क्रमांक 04 के छात्र छात्राओं को गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति अध्यक्ष नीतिराजसिंह यादव द्वारा स्वदेशी की शपथ दिलवाई तथा परिवारों के हाल चाल जाने।

