
नर्मदापुरम / गुरुवार को युवा कांग्रेस द्वारा शहर नर्मदापुरम में BLA द्वारा BLO पर पात्र मतदाताओं का नाम काटने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तफ़ा ने बताया नगर के विभिन्न वार्डो मे अलोकतान्त्रिक और तरीके से अनावश्यक व्यक्तियों द्वारा पात्र मतदाताओं के नाम काटने केलिए BLO को आपत्ति दर्ज कराई जा रही है जो असंवेधानिक है। हमने ज्ञापन के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की है, इस प्रक्रिया के अंतर्गत पारदर्शी तरीके से और गड़बड़ी कर रहे BLO पर कार्रवाई की जाये एvm पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाये और मतदाता सूची से विलोपित किये गये नामो को सार्वजनिक कर उपलब्ध कराया जाये। युवा कांग्रेस ने तथ्यों के आधार पर बूथ नंबर 55 के कांग्रेस नेता रिज़वान खान के नाम पर फ़र्ज़ी आपत्ति लगाई गई। जबकि आपत्तिकर्ता से बात करने पर उसके द्वारा कहा गया उसका इससे संबंध में उसे कोई जानकारी नही है। ऐसे मामले शहर के अत्यधिक वार्डो मे देखने को मिल रहे है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डन पाण्डेय, अनोखी राजोरिया, नगर अध्यक्ष कमलेश बाथरे, धर्मेंद्र तिवारी, फैज़ान उल हक़, अजय सैनी, इरारसी नगर अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी , प्रताप ठाकुर, गुलाम हैदर, जिला प्रवक्ता अनिल रैकवार, सूरज तिवारी, कुलदीप राठौर, अमित खत्री, अजय दुबे, गुलरेज़ बेग, सिराज खान , अतुल तिवारी, अनूप कांचले, धीरज बहुतरा, अफराज़ खान, ललित मौर्य, सुनील चौहान, कपिल यादव, अज़हर खान, विजेंद्र राजपूत, बलवीर चौहान, अजय शर्मा, अलमास खान, अनिल सक्सेना, शैलेंद्र तोमर आदि कांग्रेसकार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

