
इटारसी / सात दिवसीय गोंडी कोयापुणेम धर्म दर्शन गाथा का भव्य आयोजन ग्राम सोनतलाई में किया जा रहा। जो कि 17 से 23 जनवरी को समापन होगा। जिसमें बीती रात जागरण का आयोजन किया गया जिसमें प्रसिद्ध गोडी गायिका प्रियांशी भलावी (जबलपुर) ने अपने गीत के बोल बड़ादेव जय सेवा रे गोंड वंश आपने पुराना एवं सिंगर गायक विशाल ककोडिया (छिंदवाड़ा) ने लहर लहर लहराए बड़ादेव साथ ही सिंगर शिवम् इरपाचे (शाहपुर) ने गौरी हो जहां नहीं ठूटे तेरे मुकदमा ले जाऊं नर्मदापुरम। इन तीनों गोंडी कलाकारों ने हजारों कि संख्या सगा समाज के बीच में आपने गीत की प्रस्तुति दी जिसकी आवाज गाने के बोल सुनने के लिए जिला बैतूल हरदा नर्मदा पुरम एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों कि संख्या में महिला पुरुष ने हिस्सा लिया गया आदिवासी सांस्कृतिक रीति रिवाज वेशभूषा- परंपरा देखने को मिली मानवता का परिचय दिया। गायक सिंगर का इटारसी एवं सोनतलाई में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर आकाश कुशराम, विनोद बड़ीवा, राहुल प्रधान, दुर्गा कुशराम, पवन मर्सकोले, राघवेंद्र उईके, अशीष उईके, मन्नू भैया, राजकुमार उईके, विवेक यूवने, सुनील परते, सचिन प्रधान, करण धुर्वे, अभसेक धुर्वे, अंकित मर्सकोले, अंकित युवने, बंटी भलवी, प्रशांत उइके, राजीव कुशराम, संजय भालवी, विशाल टेकाम आदि उपस्थित थे।

