
नर्मदापुरम / दिनांक 18,19.01.26 की दरम्यानी रात्रि में रामप्रसाद वार्ड सोहागपुर में फरियादी प्रेमशंकर पिता मंगलीप्रसाद जायसवाल उम्र 75 साल नि. सोहागपुर के सूने घर में अज्ञात चोरो ने घर के ताले तोड़कर चोरी की घटना का अंजाम दिया था। घटना के संबंध में थाना सोहागपुर में फरियादी प्रेमशंकर जायसवाल की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कं0 40/26 धारा 331 (4),305 (ए). 62 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये माल की खोज हेतु साई कृष्णा एस थोटा, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन जिला नर्मदापुरम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोहागपुर संजू चौहान द्वारा थाना प्रभारी उषा मराबी के नेतृत्व में टीम गणित कर कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया । प्रकरण में घटना दिनांक 18,19.01.26 की दरम्यिानी रात्रि में रामप्रसाद वार्ड में सोहागपुर में लगे 25 सीसीटीव्ही कैमरों का अवलोकन किया तकनीकी साक्ष्य, सीसीटव्ही कैमरे व मुखविर की मदद से जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 18,19.01.26 की दरम्यिानी रात्रि रामप्रसाद वार्ड में सोहागपुर में चोरी की घटना को पारदी गिरोह के 1. नंदू पारदी पिता विजय पारदी नि. ग्राम जमनी टोला, 2. राजेश पारदी पिता घूंसा पारदी नि. जमनी टोला एवं 3. समीर पारदी नि. ग्राम गुलगांव सांची जिला रायसेन द्वारा अंजाम दिया गया हैं। थाने पर मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नंदू पारदी एवं राजेश पारदी जमनी टोला मोड़ पर हैं। मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर तत्काल पुलिस टीम रवाना किया जो पुलिस को देखकर भागने लगे। जिन्हें पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा एवं चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ किया तो जिन्होने अपना जुर्म स्वीकार करने किया। आरोपीगण को गिर. किया गया,
नोटः- चोरी की घटना की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिला पुलिस बल नर्मदापुरम द्वारा सजग प्रहरी नामक अभियान चलाया जा रहा हैं जो भी व्यक्ति रात्रि में घर से बाहर जाता हैं तो उसकी जानकारी पुलिस को जरूर देवें।
जप्त सामान नगदी 5000 रू ताला तोड़ने वाली लोहे की राड़।
गिर. आरोपी 1. नंदू पारदी पिता विजय पारदी नि. ग्राम जमनी टोला 2. राजेश पारदी घूंसा पारदी नि. जमनी टोला।
*फरार आरोपी समीर पारदी नि. ग्राम गुलगांव सांची जिला रायसेन।*
उक्त कार्यवाही में उल्लेखनीय भूमिका एसडीओ (पी) संजू चौहान, निरीक्षण उषा मराबी, उ.नि. मुकेश सोनी, उ.नि. आकाशदीप पचाया, सउनि गणेश राय, प्र.आर. नरेन्द्र पटेल, विनोद नागर, कृष्ण कुमार, प्रकाश चौहान विवेक सोनपुरे, राहुल पदाम अंकुश कौरव राममोहन रजक, अतुल शर्मा सेवक, राजेन्द्र सिंह तोमर, अजमेर सिंह परिहार, संदीप चौधरी, कमल किशोर, संजय, राहुल, रोहित एवं सुनील की रही।

