

नर्मदापुरम / मां नर्मदा नित्य आरती समिति के वासुदेव भार्गव ने मंगलवारा घाट पर साफ सफाई करने नगर पालिका अधिकारी को लिखा पत्र जिसमें उल्लेख किया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी मां नर्मदाजी के जन्मोत्सव का आयोजन दिनांक 25.01.2026 दिन रविवार को स्थानीय मंगलवारा घाट नर्मदापुरम पर किया जावेगा। जिसके अन्तर्गत निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजित किये जावेगे। मां नर्मदा जी का सामूहिक अभिषेक 11.00 बजे से। प्रसाद वितरण एवं भण्डारा दोपहर 1.00 बजे से, भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अपरान्ह दोपहर 3.00 बजे से, मां नर्मदा जी को चुनरी अर्पण दोपहर 4.30 बजे किया जायगा। अभिषेक एवं दीपदान सायं 6 बजे उपरोक्तानुसार कार्यक्रमों में सभी भक्तगण सम्मिलित होंगे। घाट धुलाई के दौरान मिट्टी एवं गंदगी किनारे पर जमा हो गई है। मंगलवारा घाट एवं सेठानी घाट के मध्य स्थित पाथ-वे को धोया नहीं गया है। जयन्ती के दौरान सेठानी घाट एवं मंगलवारा घाट पर श्रद्धालुओं के द्वारा पाथ-वे का उपयोग किया जाता है। अतः इसकी धुलाई एवं प्रकाश की व्यवस्था कराने का कष्ट करें। जिससे घाट के किनारे पर बैठकर अभिषेक पूजा किये जाने की दृष्टि से जमा रेत का समतलीकरण छोटी मशीन से कराने का कष्ट करें।

