
माखननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के अंतर्गत संचालित ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के तहत सेक्टर स्तरीय ग्रामोत्सव का शुभारंभ नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति माखननगर के माध्यम से ग्राम गूजरवाड़ा से किया गया। उपस्थित लोगों को नीतिराज सिंह यादव ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की अवधारणा से अवगत कराते हुए स्वदेशी अभियान की शपथ दिलाई। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष गेंदालाल यादव ने सी एम सी एल डी पी के बारे में बताया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति प्रमुख नीतिराजसिंह यादव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गूजरवाडा अध्यक्ष गेंदालाल यादव, शुभम् गोस्वामी, तारेश परसाई, तिलक यादव, सतीश यादव कोटगांव, बलराम यादव, अखिलेश यादव, रामस्नेही यादव, रीता, यशोदा, पायल, पूजा, रक्षा, प्रदीप यादव, चन्द्रमोहन यादव, मुन्नालाल यादव एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

