
माखननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कोटगांव द्वारा आयोजित ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के तहत गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति माखननगर प्रमुख नीतिराजसिंह यादव ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एवं स्वदेशी से अपनाते हुए शपथ दिलाई गई तथा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था प्रमुख नीतिराज सिंह यादव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कोटगांव से सतीश यादव अध्यक्ष, रुपेश यादव सचिव, सज्जन यादव लीला यादव, बसंत यादव, सीताराम यादव, पवन यादव, धनराज यादव, अशोक यादव, दिनेश यादव, रामभरोस यादव एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

