
नर्मदापुरम / हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी अंडर-18 बालक वर्ग प्रतियोगिता के तीसरे दौर में नर्मदापुरम संभाग का सामना उज्जैन संभाग से जबलपुर में खेला जा रहा है । नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि नर्मदापुरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अथर्व पटेल की 300 रनों की नाबाद पारी की बदौलत पहली पारी में 613 रन 9 विकेट खो कर पारी घोषित कर दी। नर्मदापुरम टीम के अन्य बल्लेबाजों ने अथर्व का बखूबी साथ निभाया। जिसमें सिद्धार्थ सिंमैया 55 रन, रिद्धेश मेहता 55 रन, प्रियव्रत पटेल 45 रन, तनिष्क सोलंकी 35 रन और शिखर देशमुख ने 28 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेली। अथर्व पटेल को ऐतिहासिक पारी खेलने पर एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा, संभाग क्रिकेट संघ अध्यक्ष कपिल फौजदार, चेयरमैन विवेक अग्रवाल, सचिव प्रदीप तोमर, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष राजेश चौरे, सचिव मनोहर बिल्थरिया, अनिल दीक्षित, हेमन्त गोस्वामी, कुलभूषण मिश्रा, योगेश परसाई, अनंत तिवारी, संजय नाफडे, निर्वेश फौजदार, माधव हरने, संजय यदुवंशी, चेतन राजपूत, सुनील किलोसिया सहित नर्मदापुरम संभाग एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई दी। फिलहाल तीसरे दिन के खेल में उज्जैन संभाग बल्लेबाजी करते हुए 253 रन 3 विकेट पर बना लिए है, मैच का अंतिम दिन शेष है।

