

नर्मदापुरम / यातायात जागरूकता अभियान के तहत एवं यातायात पुलिस नर्मदापुरम के द्वारा एक विशेष अभियान राह वीर योजना के तहत जागरूकता के लिए आज सेमरी हरचंद कृषि मंडी एवं बालक हाई स्कूल में थाना सोहागपुर एवं चौकी सेमरी के पुलिस बल के साथ एसडीओपी सोहागपुर के मार्गदर्शन में कृषि उपज मंडी सोहागपुर में आए हुए किसानों व्यापारियों एवं अन्य लोगों को राह वीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने के संबंध में एवं दुर्घटना के 1 घंटे के भीतर घायल को अस्पताल पहुंचने में योजना के अंतर्गत जो लाभ राज्य शासन के द्वारा दिया जाता है उसे बताया गया एवं ट्रैक्टर, ट्रालियों में रेडियम पट्टी इत्यादि लगाई गई। यातायात के नियमों का पालन करने के लिए सभी को कहा गया है इसी तरह बालक हाई स्कूल में भी स्कूली छात्रों को एवं स्कूल स्टाफ के साथ यातायात के संबंध में जानकारी दी गई सभी को जागरूक किया गया। सोहागपुर पुलिस यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए प्रतिदिन विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही कर रही है कि सभी मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन करें जागरूक बने एवं सुरक्षित रहें वर्ष 2026 के आरंभ से अभी तक सोहागपुर पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 08 प्रकरण दर्ज किया। जिसमें 07 प्रकरण न्यायालय प्रस्तुत किए गए सभी 07 प्रकरणों में माननीय न्यायालय सोहागपुर के द्वारा 75,000 का जुर्माना किया गया है, शराब पीकर चलने वाले सभी वाहनों के चालको के लाइसेंस को भी निरस्त किए जाने की कार्यवाही प्रस्तावित है। कार्यवाही का प्रस्ताव आरटीओ नर्मदापुरम को प्रेषित किया जाएगा वहीं अन्य यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के खिलाफ मुख्य रूप से हेलमेट, सीटबेल्ट एवं ओवर हाइट एवं अन्य के 100 प्रकरणों में 43,800 का समन शुल्क भी वसूल किया गया है। यातायात के प्रति सामाजिक जागरूकता की भी आवश्यकता हैl यातायात जागरूकता अभियान में एसडीओपी सोहागपुर संजू चौहान थाना प्रभारी उषा मरावी, उपनिरीक्षक आकाशदीप, सहायक उप निरीक्षक गणेश राय, प्रधान आरक्षक नरेंद्र, आरक्षक अतुल, सेवक एवं नंदकिशोर उपस्थित रहे।

