नर्मदापुरम / वरिष्ठ कार्यालय जिला शिक्षा केंद्र एवं जनपद शिक्षा केंद्र के निर्देश अनुसार वुधवार को विकासखंड साक्षरता सह समन्वयक गौरी शंकर राजपूत, संकुल समन्वयक राकेश तिवारी, राजेश नागवंशी, राजकुमार बिलारे, देवी सिंह मौर्य तथा जनशिक्षक के एस वाडीवा एवं पुरुषोत्तम अहिरवार की उपस्थिति में संकुल केंद्र डोलरिया, मिसरोद, पवारखेड़ा एवं एस पी एम के शिक्षकों एवं समूहों की अक्षर साथी दीदियों की उपस्थिति में कार्यशाला शासकीय माध्यमिक विद्यालय एस.पी. एम. नर्मदापुरम में आयोजित की गई। जिसमें आजीविका मिशन अंतर्गत अक्षर साथी दीदियों के पंजीयन तथा असाक्षर दीदियों को NILP ऐप पर पंजीयन करने से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया गया एवं उपस्थित 5 अक्षर साथी दीदियों का NILP ऐप पर अक्षर साथी के रूप में पंजीयन किया गया तथा ग्राम बसाहट अनुसार विकासखंड प्रौढ़ शिक्षा कार्यालय द्वारा प्राप्त निरक्षर दीदियों की सूची भी उपलब्ध कराई गई।

