

नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद केसला विकासखंड के ग्राम टांगना में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान का पंचायत स्तरीय कार्यक्रम ग्राम टांगना में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सरोज उइके, शासकीय स्कूल की प्राचार्या यानेद्री सिंग अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरोज उइके ने आदर्श ग्राम से ग्रामोदय और अभ्युदय मध्य प्रदेश पर उसने विचार रखते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए ग्रामोदय की आवश्यकता है। उन्होंने इस अभियान को ग्राम में सभी को मन लगाकर करना है, वही नवांकुर संस्था नव क्रांति जनकल्याण समिति सेक्टर क्रमांक 01 के अध्यक्ष राकेश भट्ट ने योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे इस पर अपने विचार रखे। परामर्शदाता राजेश मालवीय द्वारा बताया गया कि इस अभियान के द्वारा हम किस प्रकार हम शासकीय योजनाओं का प्रचार प्रसार एवमं क्रियान्वयन कर सकते है, हमें अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ना चाहिए। इस कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, बोतल पानी दौड़, नृत्य प्रतियोगिता अयोजित की गई ओर सभी को पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर उपदेश यादव, शहनाज बानो, सुरेश उदयपुरे, सरपंच प्रतिनिधि बसंत उइके, सचिव विवेक चिमांनियां, अनिल मास्कोले एवं समस्त नवांकुर, प्रस्फ़ूटन समितियों के सदस्यो ओर ग्रामीणों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का आभार प्रस्फ़ूटन समिति अध्यक्ष प्रशांत उइके,
द्वारा किया गया।

