
नर्मदापुरम / खेलो मध्य प्रदेश यूथ गेम्स में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता पंडित राम लाल शर्मा विद्यालय बुधवाड़ा रोड डॉल्फिन एकेडमी में जिला खेल अधिकारी उमा पटेल के नेतृत्व आयोजित की गई। इसमें नर्मदापुरम ब्लाक के अलावा सिवनी मालवा,बाबई, सोहागपुर, पिपरिया, बनखेड़ी, केसला आदि से 28 बालक युवक 13 बालिकाओं ने भाग लिया। बालक वर्ग के 5 चक्र ओर बालिकाओं के 4 चक्र करा कर जिला नर्मदापुर की टीम तैयार की गई । बालक अंडर 19 में आयुष जैन 4.5 अंक पिपरिया प्रथम, द्वितीय स्थान पर नर्मदापुरम से आदित्य आर्यन शुक्ला 4.5 अंक, तृतीय स्थान पर सौरभ साहू 4 अंक, चतुर्थ स्थान पर सक्षम राजपूत 4 अंक लेकर रहे। स्टैंडबाय सात्विक शर्मा इटारसी से 4 अंक लेकर रहे। इसी प्रकार बालिकाओं में वैष्णवी राजपूत सिवनी मालवा 4 अंक प्रथम, हिमांशी तिवारी बनखेड़ी 3 अंक द्वितीय, तृतीय स्थान पर नर्मदापुरम की शिक्षा राजपूत 3 अंक,चौथे स्थान पर लक्ष्मी राणसुरमा सिवनी मालवा 3 अंक और स्टैंड बाय में बनखेड़ी की अंजलि पटेल रही। प्रतियोगिता के निरीक्षण में जिला खेल अधिकारी ने राष्ट्रीय खिलाड़ी शिक्षा राजपूत को पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया,। जी पी गौर ने अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर यशपाल अरोड़ा का सम्मान किया। शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. अरविंद त्रिपाठी का भी सम्मान किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य आर्बिटर एस पी मेहरा ने स्विस सिस्टम से अंतराष्ट्रीय नियमों के आधार पर प्रतियोगिता संपन्न कराई। संघ के ऋतुराज मंजुल, दिनेश शर्मा, जी पी गौर ने प्रतियोगिता सफल बनाने में सहयोग किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नर्मदा महाविद्यालय में 28 से 30 जनवरी तक मध्य प्रदेश राज्य शतरंज संघ द्वारा खेलो मध्य प्रदेश यूथ गेम्स के नियमानुसार संपन्न कराई जाएगी।

