

नर्मदापुरम / विगत दिनों विश्व पुस्तक मेले नई दिल्ली सम्पन्न हुआ। जिसमें नर्मदापुरम् की नीलिमा करैया का उपन्यास “अन्तत:”का लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर रीमा चड्ढा प्रकाशक, सृजन बिम्ब प्रकाशन एंव सदीनामा के सौजन्य से 16 पुस्तकों का लोकार्पण हुआ जिसमें नर्मदापुरम् से नीलिमा करैया का उपन्यास ‘अन्तत: ‘भी शामिल है। इस दौरान इंडिया टुडे के उपसंपादक शिवकेश मिश्र, शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार के पूर्व उप शिक्षा निदेशक डॉ. जगदीश व्योम, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कमलेश भट्ट कमल,सदीनामा समूह के सह संपादक, किस्सा कोताह के संपादक अशोक असफल, वरिष्ठ व्यंगकार आचार्य राजेश कुमार, रणविजय राव, उपासना दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्रीमती नीलिमा करैया के उपन्यास प्रकाशन पर क्षेत्र के साहित्यकारों, शुभचिंतकों, इष्ट मित्रों ने प्रथम प्रकाशन पर बधाई दी।

