
नर्मदापुरम / श्रीगौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज संगठन नर्मदापुरम एवं श्री राधाकृष्ण विश्वकर्मा मंदिर सार्वजनिक ट्रस्ट द्वारा मनाए जा रहे 90 वें परंपरागत बसंत पंचमी महोत्सव में कल सामाजिक बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों में समाज के सैकड़ों बच्चे सम्मिलित होंगे। फैंसी ड्रेस, निबंध लेखन, चम्मच दौड़, भाषण, कविता, लेख इत्यादि प्रतियोगिताओं में बच्चे एवं समाजिक विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। सभी सहभागी बच्चों एवं विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं उपहार भी प्रदान किए जाएंगे। इसी क्रम में 23 जनवरी को विशाल सामाजिक भंडारा होगा, जिसमें प्रतिभावान सामाजिक बच्चों एवं सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान, वरिष्ठों के बौद्धिक, सामाजिक मिलन समारोह एवं भंडारे में हजारों की संख्या में लोग सम्मिलित होंगे।
-
स्थानीय संगठन कार्यवाहक अध्यक्ष अमित मालवीय ने बताया कि हमारा यह सामाजिक पर्व विगत 90 वर्षों से मनाया जा रहा है और उसी परंपरा अनुरूप हम सभी सामाजिक सदस्य एक परिवार के भांति इस आयोजन को मनाते है। यह आयोजन हमारी सामाजिक धरोहर है जिसे हम सभी आगे बढ़ा रहे है।

