
नर्मदापुरम / वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद शर्मा द्वारा ग्रामीण परिवेश पर लिखी पुस्तक “उड़ गए दिवस पखेरु” का विमोचन कल 22 जनवरी गुरुवार को होगा। उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डोंगरवाड़ा जगन्नाथ मंदिर के अर्चक बाबाजी प्रसाद दास, विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व मंत्री माधव सिंह दांगी, साहित्यकार अशोक जमनानी, समेरिटंस ग्रुप के डायेक्टर डॉ. आशुतोष शर्मा उपस्थित रहेंगे। ज्ञात रहे कि उक्त पुस्तक को साहित्य अकादमी मप्र द्वारा अनुदान भी दिया जा चुका है।

