नर्मदापुरम / श्री गौड़ मालवीय बढ़ई समाज एवं सहयोगियों द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन पर्यटन घाट में किया जा रहा है। कथा के चतुर्थ दिवस पर भक्तगणों की भव्य उपस्थिति में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव एवं भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के आयोजन की भावपूर्ण झांकी की प्रस्तुति के साथ हुआ । झांकी की प्रस्तुति देखकर श्रोतागण मंत्र मुक्त होकर झूम कर नाचने गाने लगे। यह भक्ति भाव ईश्वर प्रेम और स्नेह का संदेश आज नर्मदा तट से समाज के कल्याण के लिए समाज की एकजुटता के लिए कथा के माध्यम से हुआ है। आयोजन कर्ता ने धर्मप्रेमियों से निवेदन किया कि वे संगीत में श्रीमद्भागवत कथा का आनंद एवं धर्म लाभ प्राप्त करने के लिए दोपहर 1:00 बजे से दोपहर 5:00 बजे होने वाली कथा में सम्मिलित होकर पुण्यलाभ अर्जित करें। आज वुधवार की कथा में गोवर्धन पर्वत की पूजन एवं भगवान को छप्पन भोग का भोग लगाया जावेगा।

