दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लाल रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने की मुहिम शुरू की गई है।
इसकी शुरुआत कृषि उपज मंडी से की गई । ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगाने के बाद उम्मीद है कि हादसों में कमी आएगी।
यातायात पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने की मुहिम शुरू की है। यातायात पुलिस की टीम ने 45 ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाने की कार्रवाई की। मंडी में बिक्री के लिए फसल की आवक प्रारंभ हो चुकी है। मंडी में ही हर ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगाया जा रहा है। यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि इस कार्य में यातायात पुलिस का मंडी प्रशासन सहयोग कर रहा है।
मंडी में ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाने की मुहिम शुरू होने से साथ साथ यातायात पुलिस ने किसानों को इसके फायदे और नियमों के बारे में जागरूक किया। इस अभियान को लेकर थाना प्रभारी और प्रभारी यातायात इटारसी और पिपरिया को भी निर्देश दिए गए हैं ताकि वृहत स्तर पर यह अभियान चल सके।