नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा माँ नर्मदा में मिल रहे गंदे नाले को डायवर्ट करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मालाखेड़ी में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। नर्मदा जयंती पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आएंगे और उन्हें इस समस्या से अवगत कराकर हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपेंगे। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र मिश्रा, श्याम दुबे, संतोष तोमर, गुलाम हैदर, कपिल यादव, शिवमंगल सिंह, सुनील चौहान, जागेश यादव, लखन यादव, विजय यादव, ऋतिक चौहान, सलीम, दिलीप अहिरवार, प्रकाश यादव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

