
नर्मदापुरम / वरिष्ठ नागरिक समिति ने नव वर्ष पर सह परिवार सामूहिक भोज का आयोजन हिंगलाज देवी के मंदिर के प्रांगण में किया। यह आयोजन गणेश वंदना, नर्मदाष्टक के साथ रखा गया। इसमें लगभग 120 लोग शामिल हुए। रोचक ढंग से सभी का परिचय हुआ। वरिष्ठ नागरिक समिति के संस्थापक सुरेश चंद्र काशिव का सम्मान समिति के ही फाउंडर मेंबर द्वारा किया गया। साथ ही राज कुमार शर्मा की माता जी का भी स्वागत पुष्पहार से किया गया। इसके बाद सुभाष यादव की कविता पाठ दिनेश शर्मा की कविता पाठ एवं महिलाओं ने भी बहुत बढ़-चला कर कार्यक्रम किए गए। इसके पश्चात सभी लोगों ने भोजन किया है, सभी ने चाय के साथ ही आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रदीप जैन और दिनेश अग्रवाल ने किया।

