
नर्मदापुरम / मंगलवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकान्त गुड्डन पांडेय ने सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कांमती, ग्राम छेडका एवं ग्राम सेहरा का दौरा किया। ग्राम वासियों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष को अपने बीच पाकर गौरान्वित महसूस किया एवं बड़े उत्साह के साथ अध्यक्ष का स्वागत किया तथा गांव की समस्याओं एवं राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। इस अवसर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे के साथ सोहागपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर ठाकुर, मंजेश पटेल, अमिताभ तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमृत बिंदु डेरिया, अरुण तिवारी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, जगदीश पटेल , अशोक धुर्वे, अजाद सिंह पटेल, अर्पित तिवारी, गौरव भावसार, प्रीतम सिंह बट्टी, हरिओम बट्टी आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे। तत्पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय माखन नगर पूर्व पार्षद द्वारका प्रसाद चौधरी के भाई के निधन पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। तत्पश्चात ग्राम निटाया में गिरवर सिंह पटेल के निधन पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

