
नर्मदापुरम / मंगलवार को वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की नर्मदापुरम की शाखा ने सुहाग पर्व पर सभी सदस्यों को हल्दी कुमकुम का तिलक कर सुहाग सामग्री भेंट की नीरजा फौजदार ने बताया लगभग 25 वर्षों से यह आयोजन करते आ रहे है जब से वैश्य सम्मेलन का नर्मदापुरम में गठन हुआ है। आयोजन में सम्भागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार, सम्मभागीय उपाध्यक्ष भारती अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष माया अग्रवाल, निशुल्क स्कूल शिक्षा प्रभारी सुषमा गुप्ता, नगर सचिव जयंती जैन, अर्चना अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, रचना मस्ते, सुनीता अग्रवाल, वंदना, भावना चावरा, नीता ओशीन, अंजू ओशीन, सुनीता आशीष अग्रवाल, अनीता आर एल जैन, अनीता अरुण जैन, उषा गुप्ता, कीर्ति अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, नमिता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, गायत्री अग्रवाल आदि उपस्थित थी। सभी ने कहा आयोजन बहुत सार्थक ओर सराहनीय रहा।
नर्मदापुरम

