नर्मदापुरम / श्री गौड़ मालवीय बड़ई समाज स्थानीय संगठन के तत्वाधान में पर्यटन घाट शनिचरा कोरी घाट के पास 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भगवत कथा का आयोजन शनिवार दिनांक 17/01/2026 से किया जा रहा है । सरदार नगर वाले कथा व्यास पंडित सुनील कुमार शर्मा ने द्वितीय दिवस पर कथायें सुनाई गई, कथा का सभी वर्ग के श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ लिया । संगठन के संरक्षक डी पी मालवीय, विनोद मालवीय, कोडू लाल मालवीय, अध्यक्ष प्रेम नारायण मालवीय, संयोजक धनराज मालवीय, सचिव रामविलास मालवीय, कोषाध्यक्ष दौलत राम विश्कर्मा एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सभी वर्ग के श्रद्धालुओं से कथा श्रवण करने का आग्रह किया । गुरुदेव ने सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा में प्रहलाद चरित्र का वर्णन किया, जो भगवान का अनन्य भक्त है और मानव जीवन के लिए भी उपदेश दिया है कि इस जीवन में भगवान का नाम ही जीवन में उधर कर सकता है। इसलिए यह मानव जीवन जो मिला है, इसमें भगवान का स्मरण बहुत जरूरी है। यह मानव जीवन लाख 84 यानी भोगने के बाद एक बार मानव जीवन प्राप्त होता है। इस जीवन में भगवान का स्मरण और भजन बहुत जरूरी है।

