
नर्मदापुरम / सोहागपुर विधानसभा में हाल ही में मुख्यमंत्री पहुंचे थे । उन्होंने कई कार्यो का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। विधायक विजयपाल सिंह ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र की मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा था। सभी कार्यों पर स्वीकृति हुई और कई कार्यों का लोकार्पण किया गया। विधायक विजयपाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने फोरलेन सहित कर्म के कार्य स्वीकृत किए हैं । साथ ही कुछ कामों की जल्द ही कैबिनेट में मंजूरी मिल जाएगी। मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव ने 206 करोड के 35 कार्यों का लोकार्पण एवं 58 कार्यों का भूमिपूजन किया । माखन नगर में आयोजित कार्यक्रम में कुल 206.356 करोड़ रूपये की राशि से 93 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 43.619 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 35 कार्यों का लोकार्पण तथा 162.737 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 58 कार्यों का भूमि पूजन किया।
*बाढ़ का पानी गांव में ना घुसे इसके लिए बनेगी सैलो पिचिंग*
बाढ़ का पानी गांव में न घुसे इसके लिए रेत से सायलोंं पिचिंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए राशि स्वीकृत की गई है और इसकी 100 साल की गारंटी भी कंपनी दे रही है । इसके लिए जल्द ही पिचिंग बनाई जाएगी जो ना फटेगी , न जलेगी ना टूटेगी । इसकी गारंटी भी कंपनी ने दी है। पहले किसानों के खेत में बाढ़ का पानी घुसने पर मुआवजा दिया जाता था उसे पर रोक लग जाएगी । यह सायलो पिचिंग गुजरात और तमिलनाडु में बनाई जाती है और चार-पांच कंपनी से बात भी की गई है।
*बनेंगे सामुदायिक भवन होगा रोड निर्माण*

