

नर्मदापुरम / मां नर्मदा प्रकोटत्सव एवं नगर गौरव पर आयोजित समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार डिजीटल अतिबाजी भी की जाएगी जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण केंद्र रहेगी। इसके लिए नगरपालिका द्वारा एक टीम गठन किया गया है। सोमवार तैयारियों को लेकर नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के साथ विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, भाजपा नेता हंस राय आदि द्वारा निरीक्षण किया गया। साथ ही कार्य को तेज गति से करने के निर्देश दिए गए। घाटों की पुताई का उनके द्वारा मोटर बोट से निरीक्षण किया गया।
नपा से गौरव वर्मा ने बताया कि नपाध्यक्ष श्रीमती यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पटले के मार्गदर्शन में मां नर्मदा प्रकोटत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बार डिजीटल तरीके से आतिशबाजी की जाएगी जो आकर्षण का केंद्र रहेगी। साथ ही लेजर लाइट शो का आयोजन भी किया जाएगा।
*होगी डिजीटल अतिशबाजी*
मां नर्मदा प्रकोटत्सव और नगर गौरव दिवस के आयोजन की तैयारियां की जा रही है। इस बार डिजीटल तरीके से आतिशबाजी की जाएगी। साथ ही लेजर लाइट शो आकर्षण का केंद्र होगा। सभी नगरवासियों से आग्रह है कि घाटों पर किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाएं और स्वच्छता अभियान में नपा का सहयोग करें।
नीतू यादव……
अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद, नर्मदापुरम्।

