
नर्मदापुरम / सोमवार को नगर कांग्रेस नर्मदापुरम द्वारा माँ नर्मदा मे मिल रहे दूषित नाले को लेकर शहर मे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। स्थानीय बस स्टैंड से शुरु हुए इस अभियान मे समस्त कांग्रेसजनों ने शहर के प्रमुख बाज़ार क्षेत्र मे पहुंचकर स्थानीय व्यापारी, नागरिक बंधु, समाजसेवी, महिलाशक्ति, रेहड़ी वाले अन्य क्षेत्रवासियो के समक्ष पहुंचकर पिछले दो दशकों से नर्मदा जयंती के दिन प्रदेश सरकार के मुखियाओं की घोषणा का ज़िक्र करते हुए बताया के नाला बंद करने की घोषणाए हर साल होती है लेकिन उस पर अमल कभी नही किया जाया ये नर्मदापुरम वासियों की आस्था के साथ गहरा आघात है। कांग्रेस कार्यकर्ताओ का कहना है शहर के नागरिकों का समसर्थन और इस हस्ताक्षर अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा और इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आने वाली 25 जनवरी को माँ नर्मदा जयंती के दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष नर्मदापुरम की आस्था से जुड़े इस गंभीर मुद्दे को रखा जाएगा और जल्द स्व जल्द इसका निराकारण करने का निवेदन किया जायेगा। हस्ताक्षर अभियान मे प्रमुख रूप से पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, नगर अध्यक्ष कमलेश बाथरे, नेता प्रतिपक्ष अनोकी राजोरिया, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, अजय सैनी, फैज़ान उल हक़, राजू मिश्रा, युँका नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तफ़ा, अमित खत्री, कुलदीप राठौर, गुलाम हैदर, महेश पाण्डे, सूरज तिवारी, शैलेश शुक्ला, रिज़वान खान, संतोष तोमर, राकेश शर्मा, कपिल यादव, आयुष्मान अवस्थी, बिशाल प्रधान, धीरज बहुत्रा, मोहन वैद, गोविंद चौहान, विक्की आर्या, कैलाश बाबू, सलीम खान आदि उपस्थित रहे।

