

नर्मदापुरम / ग्राम तीखड में स्वामी विवेकानंद की जयंती सप्ताह के अंतर्गत व्याख्यान माला का आयोजन एवं ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान अंतगर्त सेक्टर स्तरीय ग्राम उत्सव शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वल कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सदस्य ब्रज किशोर पटेल, जनपद सदस्य सुखराम कुमरे, सरपंच उमेश मरकाम, प्राचार्य सुशील मिश्रा रहे। कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण ब्लॉक समन्वयक विवेक मालवीय द्वारा दिया गया । उन्होंने बताया कि जन अभियान परिषद द्वारा 12 जनवरी से 26 जनवरी तक जिला, विकासखंड, एवं ग्राम स्तर पर ग्राम उत्सव एवं ग्रामोदय अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला सदस्य ब्रजकिशोर पटेल ने ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पी एम आवास योजना अंतर्गत वंचित व्यक्तियों को पक्के आवास दिए जाने की योजना कल्याणकारी है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। नवांकुर संस्था के अध्यक्ष राकेश भट्ट ने लाडली बहन योजना और बच्चों को यौनशोषण से बचाने के लिए जनजागरण हेतु श्रोताओं से आव्हान किया। प्राचार्य सुशील मिश्रा ने कहा कि स्वामी जी का जीवन असीम सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ रहा। स्वामी जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत बनकर आज भी हम सब के बीच में विद्यमान है यदि हम सब युवा विवेकानंद जी के आदर्शों को अपने और अपने जीवन में उन आदर्शों पर चलने का प्रयास भी करते हैं तो भी हम अपने जीवन अपने समाज और अपने देश को उच्चता के शिखर पर पहुंचा सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परामर्शदाता राजेश मालवीया आयुष विभाग से दीपमाला मौर्य सहायक सचिव रुचि महतो, प्रस्फुटन समिति तीखड़ के विक्रम चौधरी अनूप चौरे, छात्र छात्राएं, एनएसएस छात्र व समाज सेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन संस्था सचिव- कृष्णकांत द्वारा किया गया।

