
नर्मदापुरम / राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने नर्मदापुर मंडल में संगठनात्मक मजबूती को लेकर बैठक ली। यह बैठक शक्ति केंद्र क्रमांक–1 के बूथ क्रमांक–116 पर आयोजित की गई, जिसमें SIR एवं संगठन से जुड़े अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो संगठन स्वतः मजबूत होगा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष रुपेश राजपूत, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र जाट, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, एसआईआर मंडल संयोजक महेश सेन, बूथ अध्यक्ष सचिन तोमर, उमेश गोस्वामी, विशाल दीवान सहित मंडल स्तर की महिला पदाधिकारी, बीएलओ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

