

नर्मदापुरम / अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सह प्रभारी सुश्री उषा नायडू एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने सोमवार को मुलाकात कर कांग्रेस संगठन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं शेष रहे जिले के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों नगर कांग्रेस अध्यक्षों के नाम को अंतिम रूप देकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी सुश्री उषा नायडू को जिले की वर्तमान राजनीतिक गतिविधियों से अवगत कराया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने बताया कि शीघ्र ही कांग्रेस संगठन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रकोष्ठों की जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। भेजे गए प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के नाम में जमीनी स्तर पर मजबूत एवं कांग्रेस के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को अवसर दिया गया है। जिससे आने वाले समय में निश्चित ही जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्राप्त होगी। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

