


नर्मदापुरम / सोमवार को राष्ट्रीय महिला जागृति मंच एवं भारतीय जैन संगठन ने संयुक्त तत्वावधान में मरादेवी माताना नंदन श्री नाभि राजाना कुलदीपक प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सभी सदस्यों ने श्री भक्तामर जी का पाठ कर आरती की। जिसमें सभी सदस्यों ने बहुत उत्साह पूर्वक सहभागिता दी। आयोजन में मंच एवं संगठन की अध्यक्ष नीरजा फौजदार, कार्याध्यक्ष रेखा गोयल, उपाध्यक्ष जयंती जैन, अनीता आर एल जैन, प्रवक्ता श्वेता जैन, कोषाध्यक्ष रीना जैन , ऐकता फौजदार, शारदा जैन, मोनिषा जैन, रीना रीतेश जैन, उषा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

