
सिवनी मालवा / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला नर्मदापुरम, तहसील सिवनी मालवा के तत्वावधान में गठित सेक्टर–5 की लक्ष्मी समाज कल्याण समिति द्वारा ग्राम तिनस्या में 12 जनवरी से संचालित ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक पवन सायगल, तहसील समन्वयक हरिदास दायमा, सरपंच ब्रजमोहन रघुवंशी, सचिव करण चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति तिनस्या के अध्यक्ष संदीप लोवंशी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रानीपुर के अध्यक्ष रामगोपाल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चौकीगांव के अध्यक्ष जयराम एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति निपानिया के अध्यक्ष दिव्यांश लोवंशी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी समाज कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुगना लोवंशी द्वारा की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों को जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता एवं ग्राम विकास के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

