नर्मदापुरम / शहर में जुआ खेलने की खबर जब पुलिस को लगी तो उन्होंने उन 12 जुआरियों को घेराबंदी कर रंगे हाथ ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार किया। बीती रात शहर के बालागंज क्षेत्र के एक घर में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 12 जुआरियों देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। जुआरियों के पास से 25,500 रुपए नगद बरामद किए। आरोपियों में एक आदतन जुआरी अशरफ अली उर्फ बल्ला भी शामिल है। कोतवाली थाना टीआई कंचन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एसआई हेमंत निशोद और टीम ने पहुंचकर कार्रवाई की।

